फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मृतक के सिटी स्कैन की रिपोर्ट गायब, तलाश में जुटी जांच टीम

मृतक के सिटी स्कैन की रिपोर्ट गायब, तलाश में जुटी जांच टीम

Sat, 07 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मृतक के सिटी स्कैन की रिपोर्ट गायब, तलाश में जुटी जांच टीम
आजमगढ़। शहर के लक्षिरामपुर स्थित वेदांता अस्पताल में मौत के बाद इलाज मामले की चल रही जांच में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के सिटी स्कैन की रिपोर्ट ही गायब है। इसकी तलाश में जांच टीम जुटी है। इतना ही नहीं जांच टीम की जद में अभी जिला अस्पताल और सीएचसी कोयलसा भी है। अभी जांच टीम यहां भी जांच करेगी फिर रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जायेगी। वेदांता अस्पताल पर 22 जून को अतरौलिया निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर मारपीट करने के साथ ही मौत होने के बाद भी इलाज कराने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर कोतवाली में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी। जांच टीम अपनी कवायद में जुटी हुई थी कि शुक्रवार को एक नया मोड़ आ गया। परिजनों के बयान के दौरान मृतक के सिटी स्कैन कराने की जानकारी टीम को हुई। टीम ने रिपोर्ट मांगी तो परिजनों ने अस्पताल के पास होने की बात कहीं वहीं अस्पताल प्रशासन अपने पास सिटी स्कैन का रिपोर्ट होने से इंकार कर रहा है। अब टीम गायब हुए सिटी स्कैन की रिपोर्ट की तलाश में जुट गई है। वहीं वेदांता अस्पताल में भर्ती होने के पूर्व मृतक को सीएचसी कोयलसा और जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, जिसके चलते टीम अभी इन स्थानों के रिकार्ड भी खंगालेगी।
विज्ञापन


वेदांता अस्पताल प्रशासन ने मरीज को जिला अस्पताल के बजाय कहीं और से रेफर होकर आने की बात बताई थी। परिजन जिला अस्पताल से वहां ले जाने की बात कह रहे है। ऐसी स्थिति में अब हमें सीएचसी कोयलसा और जिला अस्पताल के रिकार्ड भी खंगालने पड़ेंगे। इसके साथ ही गायब सिटी स्कैन की भी तलाश करनी है। इन सभी कवायद को पूर्ण करने में अभी दो-तीन दिन का समय लग सकता है। उसके बाद ही रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. परवेज अख्तर, एडिशनल सीएमओ/सदस्य जांच टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed