फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एनकाउंटर से भयभीत बदमाश ने किया सरेंडर

एनकाउंटर से भयभीत बदमाश ने किया सरेंडर

Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर से भयभीत बदमाश ने किया सरेंडर
आजमगढ़। पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर से भयभीत 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश मंगलवार को शहर कोतवाली में सरेंडर किया। जबकि उसके साथी फरार हैं। आरोपी की निशानदेही पर साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इन बदमाशों का आजमगढ़ के अलावा गोरखपुर और इलाहाबाद जिले में आतंक है। पुलिस ने बदमाश तमंचा और कारतूस लेकर उसका चालान कर दिया है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक सरेंडर करने वाला बदमाश शिवानंद चौबे पुत्र जयनाथ जहानगंज थाना क्षेत्र के कारिसात गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शिवानंद चौबे लूट की गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसके गिरोह में गांव का पिंटू यादव पुत्र रामकिसुन, इसी थाने के मुस्तफाबाद गांव निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र अवधू, कादीपुर गांव निवासी रामानंद यादव पुत्र शेषनाथ और सरवन यादव का नाम शामिल है। यह सभी अपनी एक नई गैंग बनाकर पहले तो आजमगढ़ बाद में इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर के जिलों में जाकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इन जिलों में इस गिरोह के सदस्यों के ऊपर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। शिवानंद की पहचान होने पर उसके ऊपर गोरखपुर जिले की पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए उन जिलों की पुलिस लगी हुई है। जहां-जहां इन सभी ने घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ किए जा रहे एनकाउंटर से भयभीत शिवानंद चौबे मंगलवार को अपने परिवारवालों के साथ हाथ में तमंचा और कारतूस लिए पहुंचा और समर्पण कर दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शिवानंद के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसका तमंचा और कारतूस बरामद कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed