फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आचार संहिता लगने के बाद पकड़ी गई 50 लाख से अधिक धनराशि

आचार संहिता लगने के बाद पकड़ी गई 50 लाख से अधिक धनराशि

Mon, 29 Apr 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बाद पकड़ी गई 50 लाख से अधिक धनराशि
आजमगढ़। वैसे तो आम दिनों में भी कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक की धनराशि लेकर नहीं चल सकता है। पकड़े जाने पर उससे धनराशि का पूरा हिसाब मांगा जा सकता है। उपलब्ध न कराने पर उसकी रकम को जब्त किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पैसे के लेनदेन पर नजर रखने के लिए गठित टीमों द्वारा अब तक लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पैसे के लेनदेन पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा जनपद में घूम-घूमकर इसकी निगरानी की जा रहा है। इसी क्रम में इन टीमों द्वारा अब तक 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि बरामद की जा चुकी है। मौके पर पैसे के साथ पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा कोई अभिलेख नहीं उपलब्ध कराया जा सका जिसके कारण इस धनराशि को कोषागार के डबल लाक में जमा कर दिया गया है। मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने बताया कि प्रत्याशी हो या कोई भी व्यक्ति अगर 50 हजार से अधिक रुपये अपने साथ लेकर कहीं जा रहा है तो उसे उसका पूरा हिसाब अपने पास रखना होगा। किसी पार्टी का स्टार प्रचारक अपने साथ एक लाख रुपये तक लेकर घूम सकता है। वहीं, अगर किसी पार्टी का पदाधिकारी है तो वह पार्टी के कोषाध्यक्ष के लेटर पैड पर अथराइजेशन लेकर पैसा चल सकता है। इनके अलावा, किसी भी व्यक्ति को 50 से अधिक पैसे लेकर चलने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed