फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जहरीली चाय पीने से आठ बीमार, हालत में सुधार

जहरीली चाय पीने से आठ बीमार, हालत में सुधार

Sat, 17 Nov 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
जहरीली चाय पीने से आठ बीमार, हालत में सुधार
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वंशीबाजार निवासी एक परिवार के सात सदस्यों सहित आठ लोग शनिवार की सुबह जहरीली चाय पीने से बीमार हो गए। सभी को उल्टी और दस्त होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार होने वालों मेें एक परिवार के पांच बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों का जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य लोगों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका कि चाय में कौन सा पदार्थ मिलने पर यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कारण जानने के लिए सभी के ब्लड की जांच कराई जा रही। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण की जानकारी हो सकेगी। डाक्टर ने बीमार होने वालों के हालत में सुधार बताया।
विज्ञापन

वंशीबाजार निवासी रामचंदर (60) की घर में ही चाय की दुकान है। शनिवार की सुबह रामचंदर ने अपनी दुकान खोल कर चाय बनायी। मुहल्ले के हरिहर (55) पहुंच गए। रामचंददर और हरिहर साथ बैठकर चाय पीने लगे। शेष चाय रामचंदर ने घर भेजवा दिया। जिसे परिवार की माधुरी (30) पत्नी मोती उसका बेटा पापुलर (8), सुंदरम (4) पुत्र शिवा उसकी बहन सिरसस्ती (5), अन्नू (12) पुत्र तहसीलदार उसकी बहन मोनी (13) ने भी पिया। चाय पीने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी और दस्त होने लगी। पहले तो सभी लोग स्थानीय डाक्टर के यहां से दवा लिए, पर कोई सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर वालों बची हुई चाय को फेंक दिया। उधर बीमार होने वाले जिला अस्पताल में पहुंचे तो बड़े लोगों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जबकि बच्चों को बगल में स्थित बच्चों के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी के हालत में सुधार हुआ। पीआईसीयू वार्ड के प्रभारी डा. एके अजीजी ने बताया कि जांच के लिए चाय का नमूना नहीं मिलने पर सभी के ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि चाय में कौन सा पदार्थ मिला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed