फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीओसिटी और जेलर को सौंपी गई जांच

सीओसिटी और जेलर को सौंपी गई जांच

Sun, 11 Nov 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सीओसिटी और जेलर को सौंपी गई जांच
आजमगढ़। जेल में दीपावली का जश्न मनाने का फोटो वाट्सऐप के जरिए बाहर भेजने का मामला प्रकाश में आने से एक बात तो साबित हो गया कि तमाम कोशिशों के बावजूद जेल के भीतर मोबाइल चलाने पर रोक नहीं लग सकती। उधर, मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने जहां बदमाश के ग्रुप में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीओसिटी को जांच सौंपी है। वहीं, जेल के भीतर मोबाइल के चलने की जांच जेलर को सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी है। दोनों अधिकारी रविवार को अपने-अपने स्तर से मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं। हालांकि देर शाम तक जांच पूरी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

वैसे तो जेल के भीतर मोबाइल चलने की परंपरा काफी पुरानी है। जेल सूत्रों के मुताबिक जेल के भीतर निरुद्ध कैदी बंदी रक्षकों की मिली भगत से मोबाइल चलाते हैं। जेल में मोबाइल चलाने पर रोक लगाने के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर जैमर लगवाया गया। बावजूद इसके मोबाइल का चलन नहीं रुका। जबकि जेल प्रशासन भीतर एक भी मोबाइल न चलाने का दावा करता है। जेल अधिकारियों के दावों की पोल बीते वर्ष दिसंबर माह में उस समय खुल गई जब जेल के भीतर निरुद्ध बदमाश की मोबाइल छीनने पर बदमाश ने अपने गुर्गों को भेजकर बंदी रक्षक मानसिंह को गोली मरवा दिया। हालांकि सघन इलाज के बाद मानसिंह की जान बच सकी। जेल कर्मी पर हमला के बाद अधिकारियों ने जेल के भीतर मोबाइल चलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया था लेकिन बाद में पुन: मोबाइल चलने लगी। अब तक जेल के भीतर से कई बार बदमाशों द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया लेकिन कोई पर्याप्त साक्ष्य और सबूत नहीं मिल सका। दीपावली के दिन जेल के भीतर जश्न का सच सामने आने पर पुलिस और जेल के अधिकारियों की आंखें खुल गई हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जेल में मोबाइल चलाने वाले अपराधी के ग्रुप में कौन-कौन से लोग शामिल हैं। इसकी जांच सीओसिटी को सौंपी गई है। साथ ही जेल के भीतर के गतिविधियों की जांच कर जेलर से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed