{"_id":"5bb25d81867a557f624a0d28","slug":"71538416001-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
400 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ एक गिरफ्तार
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। तरवां थाने की पुलिस ने रविवार शाम परमानपुर बाजार से गिरफ्तार शराब कारोबारी की निशानदेही पर उसके घर से 400 लीटर अपमिश्रित शराब और शराब बनाने के उकरण आदि बरामद किए। जबकि दीवार फांदकर दो आरोपी फरार हो गए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार शराब तस्कर ने बताया कि फरार दोनों आरोपी उसका मकान किराए पर लेकर शराब बनाने का कारोबार कर रहे थे। पुलिस गिरफ्तार शराब तस्कर का चालान कर फरार होने वालों की तलाश में जुटी हुई है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार शराब तस्कर मुन्ना गुप्ता उर्फ लौटू है। वह तरवां थाना क्षेत्र के मौलानीपुर गांव का निवासी है। जबकि फरार आरोपी सोनू यादव शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव और अरविंद यादव गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि एसओ तरवां राजेश उपाध्याय के रविवार शाम मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर खरिहानी नहर पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े मुन्ना गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से जरकिन में दस लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। पूछताछ के के दौरान मुन्ना ने बताया कि उसके मकान को सोनू और अरविंद किराए पर लेकर शराब बनाने का कारोबार करते हैं। मुन्ना की निशानदेही पर पुलिस ने जब उसके घर छापेमारी की तो सोनू और अरविंद फरार हो गए। मौके से चालीस लीटर के दस जरकिन में भरकर रखी गई 400 लीटर अपमिश्रित शराब, दो मीटर प्लास्टिक, रबर की पाइप, दो सील करने के उपकरण, 80 खाली बोतल, 4344 ढक्कन, 5200 रैपर आदि बरामद हुए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इस प्रकार की शराब का सेवन मौत को निमंत्रण देना है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी का चालान कर फरार होने वाली की तलाश में जुटी हुई है।