फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman swindled out of 81.41 lakh on the pretext of earning 150 times the profit

Lucknow News: 150 गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर कारोबारी से 81.41 लाख रुपये ठगे

Thu, 01 Oct 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Businessman swindled out of 81.41 lakh on the pretext of earning 150 times the profit
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-6 निवासी कारोबारी महेश प्रसाद से साइबर ठगों ने आईपीओ और शेयरों में निवेश पर 150 गुना मुनाफे का झांसा देकर 81.41 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर उसमें रकम जमा कराई। मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश पर विभिन्न शुल्क के नाम पर 20 फीसदी अतिरिक्त रकम मांगी गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 29 सितंबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

महेश के मुताबिक, कुछ समय पहले उन्होंने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। तीन अगस्त को विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप ए 103 डी 11 मार्केट गुरु में जोड़ दिया गया। ग्रुप की एडमिन अनन्या कुलकर्णी थी। ग्रुप में आईपीओ और शेयर खरीदने-बेचने पर 150 गुना तक मुनाफे का दावा किया गया। झांसे में आने पर ठगों ने उन्हें प्लेस्टोर से फिनसोल एल्गो एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड नहीं हुआ तो व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद एप मोबाइल में डाउनलोड हो गया। उन्होंने एप पर खाता बनाकर पांच हजार रुपये जमा किए।
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने उन्हें आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा। उन्होंने 27 अगस्त तक कई बार में कुल 81.41 लाख रुपये निवेश कर दिए। सात सितंबर को एप पर उन्हें करीब 200 फीसदी मुनाफा दिखाई दिया। उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने भुगतान करने से इन्कार कर दिया। ठगों ने मुनाफे की रकम हासिल करने के लिए विभिन्न शुल्क के नाम पर 20 फीसदी रकम जमा करने के लिए कहा। इस पर उन्हें ठगी का शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने 6.50 लाख रुपये फ्रीज कराए
इंस्पेक्टर आलोक राय के मुताबिक, पीड़ित की 6.50 लाख रुपये की रकम फ्रीज करा दी है। बाकी रकम फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन और ठगी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed