फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मेहरबानी से बचते रहे बस्ती जिले में तैनात दरोगा

मेहरबानी से बचते रहे बस्ती जिले में तैनात दरोगा

Mon, 02 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मेहरबानी से बचते रहे बस्ती जिले में तैनात दरोगा
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली से छह वर्ष पूर्व सरकारी रिवाल्वर और 71 कारतूस गायब करने के आरोपी दरोगा पर अधिकारियों की मेहरबानी का ही असर है कि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका। मामला संज्ञान में आने पर एसपी रविशंकर छवि ने उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। जल्द ही जीयनपुर थाने की पुलिस बस्ती रवाना होगी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी दरोगा भीम सिंह वर्ष 2012 में जीयनपुर कोतवाली में हेडकांस्टेबल थे। उसके पास मालखाने का भी चार्ज था। सभी सरकारी असलहे और कारतूस उसी की देखरेख में रखे जाते थे। भीम सिंह पर साजिश के तहत थाने से एक सरकारी रिवाल्वर और 71 कारतूस गायब करने का आरोप था। वर्ष 2014 में तत्कालीन एसपी के थाने के मुआयने और अभिलेखों की जांच पड़ताल के दौरान ये मामला पकड़ में आया। जांच हुई तो भीम सिंह दोषी पाए गए। उनके विरुद्ध 23 जनवरी 2014 को तत्कालीन कोतवाल सारंगधर द्विवेदी ने तहरीर देकर अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब तक भीम सिंह का ट्रांसफर गोरखपुर मंडल में हो गया था। विभागीय मामला होने की वजह से पुलिस मामले में हीलाहवाली करती रही। इधर भीम सिंह दरोगा बन गए और वर्तमान में बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने में तैनात हैं। जांच अधिकारी की तरफ से उसका बयान दर्ज करने के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। ऐसे में मामला लंबित पड़ा हुआ था। करीब एक माह पूर्व एसपी रविशंकर छवि जब जीयनपुर कोतवाली के लंबित मामलों की फाइल को तलब किया तो यह बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed