{"_id":"598a02374f1c1b00118b45f2","slug":"71502216759-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर फेंकी गई महिला की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर फेंकी गई महिला की शिनाख्त
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर बाजार के समीप मेंहनगर थाना क्षेत्र में स्थित मघई नदी पुल के नीचे चाकू गोदकर महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश की पहचान के बाद भी हत्यारोपी की कोई जानकारी नहीं हो सकी। ना ही यह पता चला कि महिला की किस लिए हत्या की गई थी। घटना के खुलासे के लिए मेंहनगर और शहर कोतवाली मऊ की पुलिस कसरत कर रही है।
27 जुलाई की सुबह मेंहनगर थाना क्षेत्र के मघई नदी पुल के नीचे एक महिला की हत्याकर लाश फेंकी मिली। उसके शरीर पर पीले रंग की मेक्सी के अलावा कोई वस्त्र नहीं था। हत्यारोपी ने महिला के गले और चेहरे पर चाकू से कुल आठ वार किए थे। महिला से बलात्कार की भी संभावना जताई जा रही थी। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के लिए स्लाइड लखनऊ स्थित लैब भेजा गया है। उधर घटना के बाद पुलिस ने महिला की लाश पहचान कराने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। 29 जुलाई को महिला को खोजते हुए उसके घर के लोग पहुंचे और उसकी पहचान शहर कोतवाली मऊ की रहने वाली इंदूमती सोनकर के रूप में की। नौ बहनों में चौथे नंबर पर इंदुमती की शादी नहीं हुई थी। वह अपने वार्ड की सभासद भी रह चुकी थी। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इंदूमती सोनकर के हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। कुछ लोगों के नाम भी उजागर हुए हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।