{"_id":"5c757dcfbdec22736d6a252c","slug":"61551203791-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो से कुचलकर छात्र की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो से कुचलकर छात्र की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हना। तरवां थाना क्षेत्र के करता गांव के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह इंटर की परीक्षा दे रहे अपने मित्र को लेने के लिए कालेज जा रहा था। बाइक चलाते समय हेलमेट भी नहीं पहना था। घटना के बाद स्कार्पियो लेकर चालक फरार हो गया। घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने उसकी लाश सड़क पर रखकर खरिहानी-चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ लालगंज और तहसीलदार मेंहनगर के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
मृत छात्र अर्जुन (18) पुत्र मारकंडेय चौहान तरवां थाना क्षेत्र के करता गांव का निवासी था। तीन भाईयों में छोटा अर्जुन कक्षा 11 में पढ़ रहा था। उसका मित्र विशाल मंगलवार की सुबह इंटर की परीक्षा देने गया था। अर्जुन चौहान अपने दोस्त विशाल को लेने के लिए सुबह 10 बजे कालेज जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास खरिहानी-चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर पहुंचा कि उधर से गुजरी अनियंत्रित स्कार्पियो बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गई। लोग जब तक अर्जुन को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। अर्जुन की मौत से नाराज उसके गांव के लोग खरिहानी-चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर लाश रखकर सड़क जाम कर दिये। लोग आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। सुबह 10.30 बजे प्रमुख मार्ग पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। जाम लगने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरवां अनवरअली ने जाम खुलवाने का प्रयास लेकिन असफल रहे। जाम लगने की सूचना पर सीओ लालगंज अजय यादव और तहसीलदार मेंहनगर ओमप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम को समाप्त करा दिया।