फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विधायक के आने पर शुरू होगी जांच

विधायक के आने पर शुरू होगी जांच

Thu, 21 Feb 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
विधायक के आने पर शुरू होगी जांच
आजमगढ़। सपा के मेंहनगर विधायक कल्पनाथ पासवान का 22 दिसंबर की रात शहर के गरुण होटल से दस लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने मुद्दा गरमाने पर केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन जांच पड़ताल तभी शुरू होगी। जब विधायक द्वारा इस बात का सबूत पेश किया जाएगा कि उनके पास दस लाख रुपये कहां से आए और किस बैंक से निकाला गया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से इस मामले में साक्ष्य और सबूत इकट्ठा कर रही है। उधर सपा विधायक का दस लाख रुपये चोरी होने का मामला विधान सभा में उठने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन

एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि 22 दिसंबर की रात को जब सपा विधायक कल्पनाथ पासवान का शहर के गरुण होटल के पास से दस लाख रुपये चोरी होने का मामला पता चला तो पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल करते हुए होटल के कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पर कोई ठोस जानकारी नहीं हो सकी। मामले की जांच चल ही रही है कि 18 फरवरी को विधायक ने यह मुद्दा विधान सभा सत्र के दौरान उठाया। इसी दिन विधायक द्वारा एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर गरुण होटल के मालिक विजेंद्र सिंह और कर्मचारी रामप्यारे के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई। एसपीसिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधायक का इंतजार किया जा रहा कि वह लखनऊ से आए तो उनका बयान दर्ज किया जाए कि यह रुपये वे कहां से और किस बैंक से निकाले थे। इसकी जानकारी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सपा विधायक कल्पनाथ अपने कारनामे की वजह से प्राय: सुर्खियों में रहते हैं। इससे पूर्व विधायक जेल में निरुद्ध अपने एक साथी को कुर्बानी कराने के लिए जिंदा बकरा ले जा रहे थे। हालांकि जेल के अधिकारी और कर्मचारियों ने गेट से ही वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed