{"_id":"5c58838dbdec22737361bb4f","slug":"61549304717-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में तीनगुना करने के नाम पर हड़प लिया 1.95 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल में तीनगुना करने के नाम पर हड़प लिया 1.95 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली में रविवार को दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 1.95 लाख रुपये हड़प लेने का मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित ने इन लोगों पर पैसा मांगने पर मारने पीटने और जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। रजित कारूप पुत्र स्व. तुफानी निवासी डुबकी थाना निजामाबाद ने बताया कि उसके पिता की पांच वर्ष पूर्व हत्या हो गई थी। हत्या के बाद सरकारी सहायता के रुप में मां को डेढ़ लाख रुपये मिला था। इसके अलावा स्थानीय लोगों से लगभग 45 हजार रुपये सहयोग राशि के रुप में प्राप्त हुआ था। उक्त धनराशि उसकी मां ने अपने बैंक खाते में रखा था। इस बीच फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी जफर आलम पुत्र गुलाम दस्तगीर ने उसकी मां को पांच साल में पैसा तीनगुना करने का लालच दिया। इस लालच में उसकी मां आ गई और खाते से 1.95 लाख रुपये निकाल कर उसे दे दिया। पांच साल का समय बीत जाने के बाद जफर ने तीन गुना क्या मूल धनराशि भी वापस नहीं कर रहा है। 18 जनवरी को जफर लाहीडीह बाजार में मिल गया तो उसने पैसा वापस करने को कहा। इस पर वह पैसा वापस करने से इंकार करते हुए उसकी पिटायी भी कर दिया। इसके साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।