फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हत्याकर फेंकी मिली किशोर की लाश

हत्याकर फेंकी मिली किशोर की लाश

Tue, 29 Jan 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
हत्याकर फेंकी मिली किशोर की लाश
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदापुर गांव निवासी बृजभान साहनी (17) की हत्या कर मंगलवार की सुबह फेंकी हुई लाश मिली। बृजभान की लाश घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और मफलर से गला घोंटा गया था। बृजभान के घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोंदापुर गांव निवासी बृजभान साहनी पुत्र मोती महराजगंज थाने के गोंदापुर गांव का था। सात भाई बहनों में छोटा बृजभान कक्षा दस का छात्र था। सोमवार की सुबह बृजभान घर से खुरपा लेकर खेत की तरफ गन्ना काटने निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। देर शाम तक बृजभान का कोई पता न चलने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे कि मंगलवार की सुबह घर के उत्तर करीब ढाई सौ मीटर दूर बांस की खूंटी में फेंकी हुई लाश मिली। बृजभान के शव को देखने से लग रहा कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। एसओ महराजगंज दिनेश पाठक ने बताया कि पिता मोती की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed