फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पिकअप की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

पिकअप की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 23 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल
सरायमीर/बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोढऱी बाजार के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इसीक्रम में रविवार की रात आठ बजे के करीब सरायमीर थाने के पवई लाडपुर गांव के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के मानापट्टी गांव निवासी मुन्नीलाल (58) सोमवार की सुबह अपनी पत्नी सुदामी देवी (55) को बाइक पर बैठाकर दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही तहबरपुर थाने के सोढऱी बाजार के पास पहुंचे कि अनियंत्रित मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से दोनों घायल हो गए। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मुन्नीलाल की मौत हो गई। वह सुदामी देवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। मुन्नीलाल तीन बेटा और पांच बेटियों का पिता था। इसीक्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी राजेश सोनी (55) की सरायमीर कस्बे में सर्राफा की दुकान थी। रविवार की रात करीब आठ बजे राजेश अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही सरामयीर थाने के पवईलाडपुर गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित कार की टक्कर से उसकी मौत हो गई। राजेश सोनी तीन बेटा और तीन बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed