{"_id":"5b26a6d64f1c1bb06e8b8653","slug":"51529259734-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों को बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ से लड़कियों को बेचने वाले गिरोह के एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया। जबकि इनके दो साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तार दो वर्ष बाद बरामद हुई एक लडक़ी के बयान के बाद की गई है।
सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में आशा देवी पत्नी वीरपाल मऊ जिले के भीठी गांव निवासी और गोविंद राजभर पुत्र शिवशंकर मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भेलऊर चगेंरी गांव का निवासी है। सीओ के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती दो वर्ष पूर्व घर से गायब हो गई। घटना के संबंध में किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। काफी छानबीन के बाद पुलिस युवती की पता लगाई और उसे बदायूं जिले के आझान थाने के अल्लापुर गांव निवासी ओमपाल पुत्र फकीरा पाल के घर छापेमारी कर बरामद की। पूछताछ के दौरान ओमपाल ने पुलिस को बताया कि वह युवती को खरीदकर लाया और उससे शादी कर लिया। पुलिस युवती को उसके घरवालों को सौंप दी। जबकि ओमपाल का चालान कर दिया। युवती की निशानदेही पर शनिवार को चुनुगपाल मोड़ से आशा देवी और गोविंद को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों कहीं भागने के फिराक में थे। सीओ के मुताबिक यह दोनों लड़कियों को बहलाफुसलाकर ले जाते हैं और बेच देते हैं। अब तक इनके द्वारा कईयों को बेचा जा चुका है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दी। जबकि इस गिरोह के फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।