{"_id":"5ac27a6c4f1c1bbc618b51d8","slug":"51522694764-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी न्यायालय गेट पर महिला की हुई पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवानी न्यायालय गेट पर महिला की हुई पिटाई
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय गेट पर सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ लोगों ने एक महिला की पिटायी शुरू कर दी। सूचना पर जब यूपी 100 टीम पहुंची तो हमलावर न्यायालय के अंदर घुस गए। पीड़ित महिला पति से चल रहे घरेलू हिंसा के मुकदमे की पैरवी करने आयी थी।
पीड़ित महिला राजकुमारी पत्नी राहुल पाठक निवासिनी पठखौली थाना शहर कोतवाली ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते चले आ रहे है। आये दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। जिसके चलते उसने दीवानी न्यायालय में घरेलू हिंसा के तहत वाद दाखिल कर रखा है। सोमवार को मुकदमें की तारीख थी, जिस पर पैरवी के लिए न्यायालय पहुंची। इसी दौरान उसके पति राहुल, ससुर गजेंद्र नरायन अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए। इन लोगों ने उसकी पिटायी की और पुलिस के आने पर न्यायालय परिसर में चले गए। घटना के बाबत पीड़िता ने महिला थाने में पति, ससुर समेत उनके कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है।