{"_id":"5abfd0e04f1c1bbf618b4c45","slug":"51522520288-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में पहुंचे बदमाश उठा ले गए बोलेरो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी में पहुंचे बदमाश उठा ले गए बोलेरो
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर 28 मार्च की रात पुलिस की वर्दी में पहुंचे असलहाधारी बदमाश उसकी बोलेरो उठा ले गए।
पीड़ित महिला राधिका देवी पत्नी रामसूरत सरायमीर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की रहने वाली है। राधिका के मुताबिक 28 मार्च दिन बुधवार की रात 11.15 बजे कार से उसके घर पुलिस की वर्दी में कुछ लोग पहुंचे। सभी के पास असलहे थे। वर्दीधारियों में से एक ने अपने को दीदारगंज थाने का प्रभारी बताया। शेष अन्य को एसटीएफ की टीम का सदस्य बताया। उन्होंने घर वालों से कहा कि बोलेरो चोरी की है। इसलिए इसे अपने साथ ले जा रहे हैं। गाड़ी के विषय में पता करने के लिए कल दीदारगंज थाने पर आ जाना। राधिका के परिवार के लोग दूसरे दिन जब दीदारगंज थाने पहुंचे तो वहां ना तो इनकी बोलेरो मिली, ना ही वह दरोगा। घटना के संबंध में पीड़िता ने सरायमीर थाने में तहरीर दी, पर कोई सुनवाई न होने पर जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई।