फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फर्जी पासपोर्ट के जरिए कर रहा विदेशों की सैर

फर्जी पासपोर्ट के जरिए कर रहा विदेशों की सैर

Sun, 11 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट के जरिए कर रहा विदेशों की सैर
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तरौका गांव निवासी अतुल राय फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाकर विदेशों की सैर कर रहा है। इसकी जानकारी होने पर गांव के एडवोकेट राजीव राय ने शिकायत करते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोषी पर कार्रवाई करने की बजाय मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर उसे दबा दिया। राजीव राय ने दोबारा कोर्ट में अपील की तो अदालत ने पुन: घटना की जांच क्राइम ब्रांच से कराकर रिपोर्ट मांगी है। शिकायतकर्ता राजीव कुमार राय का आरोप है कि उनके गांव का रहने वाला अतुल राय के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। उसने जमानत कराने के तुरंत बाद ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया। पासपोर्ट पर पुलिस और खुफिया विभाग के लोगों ने गलत रिपोर्ट लगाई। जिसके आधार पर अतुल राय का पासपोर्ट बन गया और वह विदेश चला गया। राजीव कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर उन्होंने एसपी से शिकायत की तो एसपी ने शहर कोतवाली में राजीव के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया। साथ ही मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। लेकिन शहर कोतवाली में तैनात दरोगा उक्त मामले की जांच के दौरान मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दिया। इसपर राजीव राय ने पुन: इस मामले में अदालत में अपील किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने एसपी को पूरे मामले की दोबारा जांच कर आख्या मांगी है। अदालत के निर्देश पर एसपी अजय कुमार साहनी ने पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed