{"_id":"5c703b93bdec22736b5eaee8","slug":"41550859155-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधियों पर कसेगा नकेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर अपराधियों पर कसेगा नकेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नए एसपी त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि आए दिन हो रहे साइबर अपराध पर जल्द ही नकेल लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौरान बड़े और पुराने मामलों का रिकार्ड खंगालकर घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
एसपी ने कहा कि पहली प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने की होगी। सभी थानाध्यक्ष, सीओ और एएसपी समाज से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपनी कार्रवाई करेंगे। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह कोई भी हो। बलिया जिले के रहने वाले त्रिवेणी सिंह का ज्यादातर कार्यकाल पश्चिम के जिलों में बीता है। वर्ष 1991 बैच के पीपीएस अधिकारी रहे त्रिवेणी को आईपीएस होने की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन अभी कैडर नहीं घोषित हो सका है। आजमगढ़ की कमान संभालने से पूर्व वे औरेया के एसपी रहे। जिले में एसपी के तौर पर उनका यह दूसरा जिला है। पुलिस विभाग के त्रिवेणी पहले अधिकारी हैं। जिन्होंने साइबर क्राइम विषय पर पीएचडी किया है। इस विषय पर देश भर में होने वाले सेमीनारों में मुख्य वक्ता के तौर पर इन्हें बुलाया जाता है।