फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   थाने में तय हुआ फिर से आएगी बारात

थाने में तय हुआ फिर से आएगी बारात

Tue, 26 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
थाने में तय हुआ फिर से आएगी बारात
नगर पंचायत माहुल निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे पर रविवार की रात आई बारात इसलिए लौट गई कि भोजन में मुर्गा या मीट नहीं बना था। लड़का शादी के लिए तैयार था, लेकिन पिता की जिद के आगे वह भी लाचार हो गया। बगैर शादी हुए बारात वापस लौटने से नाराज लड़की के पिता ने माहुल पुलिस चौकी में शिकायती पत्र दिया। जिस पर सोमवार को पुलिस चौकी में दोनों पक्षों में यह तय हुआ कि सोमवार की शाम पुन: बारात लड़की के घर जाएगी और शादी होगी। साथ ही बारातियों को मुर्गा या मीट खिलाया जाएगा।
विज्ञापन

माहुल निवासी तीरथ बिंद ने अपनी बेटी रोशनी की शादी पवई थाना क्षेत्र के शेरअली फत्तेपुर गांव निवासी दयाराम बिंद के बेटे रामबाबू के साथ तय की थी। रामबाबू रविवार की शाम को बारात लेकर पहुंचा। द्वारपूजा और जयमाल के बाद बाराती भोजन करने पहुंचे। भोजन में मुर्गा या मीट न बनने से लोग नाराज हो गए और बगैर शादी हुए ही बाराती रामबाबू को भी अपने साथ लेकर लौट गए। इसी बीच भोर में करीब चार बजे वर रामबाबू फिर से लड़की के घर पहुंचा और शादी करने की बात कही। हालांकि उसके पिता आदि के न होने से शादी नहीं हुई। सोमवार की सुबह माहुल पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed