फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मृतक के खाते से निकाले 10 लाख, दो हिरासत में

मृतक के खाते से निकाले 10 लाख, दो हिरासत में

Wed, 13 Jun 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
मृतक के खाते से निकाले 10 लाख, दो हिरासत में
मेंहनगर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी के बचत खाते से कूट रचना कर चेक के माध्यम से 10.14 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जाफरपुर गांव निवासी उमेश चौहान पुत्र पढोही चौहान संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी करता था। जनवरी 2018 में पेट संबंधी बीमारी से परेशान होकर वापस आ गया। इलाज के दौरान 21 मार्च 2018 को उसकी मौत हो गई। मृतक ने अपने जीवन काल में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मेंहनगर में बचत खाता संख्या 31236680985 में कुल 10 लाख 14 हजार 865 रुपये जमा किए थे। मृतक के परिवार में तेरहवी से पहले से ही उसके सगे भाई रमेश, दिनेश, गणेश और सौतेली माता दीलावती से विवाद हो गया। पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। गांव के ही राजकुमार चौहान और अन्य ने कूटरचित तरीके से 12 अप्रैल 2018 को मृतक के नाम चेक बुक जारी करा लिया। चेक के माध्यम से 23 अप्रैल को चेक संख्या 126442 पर संतोष के नाम से पचास हजार एसबीआई देवगांव से आहरण कर लिया। 26 अप्रैल को चेक संख्या 126445 से राजकुमार चौहान के नाम दो लाख एसबीआई रानी की सराय में, चेक संख्या 126446 पर पांच लाख राजकुमार चौहान के बचत खाते में आहरित किया गया। 01 मई को चेक संख्या 448 पर दो लाख 64 हजार राजकुमार चौहान के बचत खाता एसबीआई रानी की सराय में आहरित किया गया। जानकारी होने पर मृतक उमेश के सौतेले भाई गणेश पुत्र पढोही ने शिकायती प्रार्थना मंगलवार शाम को थाने में दी। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राम निहोर ने बताया कि पुलिस ने सारे कागजात अपने कब्जे में ले लिए हैं। मृतक के खाते पर रोक लगा दी गई है। जमानतदारों को नोटिस भेजी गई है। चेकबुक जारी कराने के लिए पोस्ट से खातेदार के नाम से आवेदन भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed