फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घाघरा स्थिर, फिर भी दहशत बरकार

घाघरा स्थिर, फिर भी दहशत बरकार

Sat, 12 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
घाघरा स्थिर, फिर भी दहशत बरकार
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा सुबह बढ़ाव के बाद दिन भर स्थिर रही। शनिवार की सुबह आठ बजे तक बदरहुआ गेज पर जलस्तर 72.16 था जबकि डिघिया पर 71.23 दर्ज किया गया। बदरहुआ पर घाघरा 48 सेमी और डिघिया पर घाघरा 83 सेमी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। बावजूद इसके ग्रामीणों में दहशत है। बाढ़ से घिरे ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


सगड़ी तहसील के देवरांचल में घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं। शनिवार की सुबह घाघरा के जलस्तर में दो सेमी की बढ़ोत्तरी हुई। लेकिन शाम तक घाघरा के जलस्तर में कोई बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार की शाम को बदरहुआ नाले पर घाघरा का जलस्तर 72.13 सेमी दर्ज किया गया था। जबकि डिघिया नाले पर जलस्तर 71.21 सेमी दर्ज किया गया था। इस क्रम में शनिवार को सुबह आठ बजे तक बदरहुआ नाले पर घाघरा का जलस्तर 72.16 सेमी दर्ज किया गया। जबकि डिघिया नाले पर 71.23 सेमी जलस्तर दर्ज किया गया। इस प्रकार घाघरा बदरहुआ पर खतरा बिंद 71.68 से 48 सेमी ऊपर और डिघिया नाले पर खतरे निशान 70.40 से 83 सेमी ऊपर बह रही थी। देर शाम तक घाघरा का जलस्तर स्थिर रहा। जलस्तर में न तो बढ़ाव और न ही घटाव दर्ज किया गया। घाघरा स्थिर है। लेकिन फिर भी ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed