फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   400 acres of wheat ash fire

आग से 400 बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 12 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
400 acres of wheat ash fire
गेहूं की फसल राख
दीदारगंज थाने के चितारामहमूदपुर और निकासीपुर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे दर्जनों किसानों की करीब 400 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने पहुंचा लालगंज फायर ब्रिगेड की जीप का इंजन स्टार्ट न होने से आक्रोशित ग्रामीण उसे फूंकने जा रहे थे, लेकिन एसडीएम मार्टिनगंज ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


चितारामहमूदपुर और निकासीपुर गांव में अभी गेहूं के फसल की कटाई नहीं हो सकी है। दोनों गांव का सिवान आपस में सटा हुआ है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे चिंगारी  से खेत में आग लग गई। धुआं और चिंगारी उठने पर घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीण शोर मचाते हुए आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच एसडीएम मार्टिनगंज दुर्गेश मिश्रा और तहसीलदार जंगबहादुर यादव पहुंच गए। एसडीएम ने लालगंज से फायर ब्रिगेड बुलाया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड के जवान एक छोटी सी जीप लेकर पहुंचे और पानी निकालने के लिए कुएं में पाइप डाला, लेकिन इंजन स्टार्ट ही नहीं हुआ। तेज हवा के चलते आग भयावह हो चुकी थी। इससे नाराज गांव के लोग जीप फूंकने जा रहे थे, लेकिन एसडीएम ने समझाकर शांत कराया। बाद में बूढऩपुर तहसील से फायर की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक निकासीपुर के हरिहर सिंह, विजय यादव, पप्पू यादव, चितारामहमूदपुर के जफर, फरहद, रियाज, शहमा, एकलाख, राशिद, आरिफ, अनूवारु, मजहर, इंद्रदेव, बुधिराम, राजाराम आदि की करीब 400 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम मार्टिनगंज दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं बरदह थाने के महुजा नेवादा गांव निवासी बिलबल राम के खलिहान में आग लगने से 50 बोझ गेहूं जल गया। दीदारगंज थाने के अमनावे गांव निवासी जनार्दन सिंह के मकान में आग लगने से एक लाख का सामान जल गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed