{"_id":"5c7194e3bdec2213dd6dc4fb","slug":"31550947555-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा। घटना के समय तीनों छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। परिवार के लोग मृत छात्र की लाश बगैर पीएम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृत युवक गोलू शर्मा (18) पुत्र जितेंद्र जहानागंज थाने के धनारबांध गांव का निवासी था। जबकि घायल श्यामजीत यादव (19) पुत्र छेदी और दुर्गम सिंह (18) पुत्र भाष्कर उसके गांव के रहने वाले हैं। यह तीनों क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ रहे थे। शुक्रवार को तीनों छात्र एक बाइक पर सवार होकर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गए थे। शाम को परीक्षा समाप्त होने पर तीनों साथ में घर लौट रहे थे। जैसे ही जहानागंज थाने के अकबेलपुर गांव के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के लोग इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद दुर्गम को छोड़ दिया गया। जबकि हालत गंभीर देख डाक्टर ने गोलू शर्मा को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग गोलू का बगैर पीएम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। गोलू शर्मा तीन भाई और एक बहन में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।