फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पा आठ लाख, अब दे रहे धमकी

नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पा आठ लाख, अब दे रहे धमकी

Sun, 03 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पा आठ लाख, अब दे रहे धमकी
आजमगढ़। नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़प लिए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोहिला गांव निवासी रामभुवन राव पुत्र रामनौमी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नेआऊज गांव निवासी सरवन सोनी व अरुण सोनी पुत्रगण दयाशंकर सोनी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे आठ लाख रुपये लिए थे। उन्होंने कहा था कि उनका एक रिश्तेदार रेलवे में अधिकारी है और वह नौकरी दिला लेगा। काफी समय बीत जाने पर भी आरोपियों ने अब तक उसे नौकरी नहीं दिलायी। वहीं जब पैसा वापस मांगा गया तो वो मारपीट पर आमादा हो गए। इतना ही नहीं जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में जब मुकदमा दर्ज नहीं किया तो वादी ने कोर्ट चला गया। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को उसने फूलपुर कोतवाली पर दोनों सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed