फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन स्थानों से चोरों ने उड़ाया बाइक समेत हजारों का माल

तीन स्थानों से चोरों ने उड़ाया बाइक समेत हजारों का माल

Thu, 27 Dec 2018 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
तीन स्थानों से चोरों ने उड़ाया बाइक समेत हजारों का माल
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने तीन स्थानों से बाइक समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिस बाइक को चोरों ने उड़ाया उसे दूसरे चोरी के स्थान पर आग के हवाले कर दिया। चोरों के शिकार हुए लोगों ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव के रामपुर निवासी गुलशाद पुत्र रशीद अपनी बाइक घर के बाहर ही खड़ा किया था। चोरों ने वहां से बाइक चुरा ली और उसे लेकर खांडेपुर निवासी सोभना सिंह पुत्र अंबिका सिंह के निर्माणाधीन मुर्गीफार्म पर पहुंचे। जहां निर्माण कार्य के लिए रखे स्टेबलाइजर, वेल्डिंग मशीन, एक बंडल केबल आदि उठा ले गए। इसके साथ ही पहली चोरी में उड़ाए गए गुलशाद के बाइक को मौके पर ही आग लगा दिया गया। बाइक में आग लगने पर आसपास के लोग उठ गए तो घटना की जानकारी हुई। दोनों पीड़ितों ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दे दी है। इसके साथ ही चोरों ने पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय से घंटी व परिसर में लगे सौर ऊर्जा लाइट की बैटरी पर भी हाथ साफ कर दिया। ठंड बढ़ने के साथ ही गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है और स्थानीय थाना पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है।
विज्ञापन


घर के बाहर बंधी भैंस खोल ले गए चोर
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी सूबेदार यादव भैंस पाल रखे है। जिसका दूध बेच कर वे अपने परिवार का भरण पोषण करते है। मंगलवार की रात सूबेदार अपनी भैंस व पड़िया घर के बाहर ही बांध कर सोने चले गए थे। ऐसा वह रोज करते थे। देर रात अज्ञात चोर उनकी भैंस खोल ले गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। काफी खोजबीन के बाद भी भैंस का पता नहीं चला तो पीड़ित ने फरिहां चौकी पर भैंस चोरी की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed