फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जमीन के विवाद में मारपीट, दस घायल, फूंकी मड़ई

जमीन के विवाद में मारपीट, दस घायल, फूंकी मड़ई

Thu, 05 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट, दस घायल, फूंकी मड़ई
अहरौला थाना क्षेत्र के भैंसासुर गांव में गुरुवार की सुबह पुलिस की सह पर विवादित स्थल पर मड़ई रखे जाने से नाराज दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्ष के नौ महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। इस दौरान मनबढ़ों ने मड़ई को फूंक दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

घायल होने वालों में एक पक्ष से डींपल पांडेय (24) पत्नी कृपाशंकर, विद्या देवी (80) पत्नी रामपलट, महेंद्र प्रसाद (55) पुत्र रामपलट, माधुरी देवी (50) पत्नी महेंद्र, इंद्रावती (65) पत्नी शीतला तथा दूसरे पक्ष से फूलमती देवी (50) पत्नी सुरेंद्र पांडेय, ऊषा देवी (45) पत्नी इंद्रेश, मनोरमा देवी (30) पत्नी संजीव, प्रिती (16) पुत्री इंद्रेश और उसकी बहन प्रतिमा (14) का नाम शामिल है। इनमें जमीन का विवाद चलता है। बुधवार को उक्त विवादित जमीन पर एक पक्ष मड़ई रखना चाहता था। जबकि दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद एक पक्ष को विवादित स्थल पर मड़ई डालने की बात कहकर चली गई। गुरुवार की सुबह एक पक्ष उक्त जमीन में मड़ई डाल रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी और मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें दोनों पक्ष से दस लोग घायल हो गए। इसी दौरान किसी ने मड़ई में आग लगा दी। गांव के लोग किसी तरह से मामले में बीच बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने एक पक्ष से डींपल, विद्या देवी, महेंद्र प्रसाद और दूसरे पक्ष से फूलमती, उषा और मनोरमा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शेष लोगों का वहीं पर इलाज चल रहा है। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि घटना के संबंध में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के अभनपट्टी गांव में गुरुवार की सुबह चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। जिसमें राजू (20) पुत्र दशरथ और राममूरत (60) पुत्र रामहरख घायल हो गए। इसीक्रम में तरवां थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी अनील सिंह ने बुधवार को थाने में अरविंद विश्वकर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि अरहर की फसल काटने के विवाद में बुधवार की सुबह मनबढ़ों ने उसे मारपीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed