{"_id":"59a99eb94f1c1bf6278b4ceb","slug":"31504288441-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी कर करोड़ो की जमीन अपने नाम किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेराफेरी कर करोड़ो की जमीन अपने नाम किया
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लालगंज तहसील के सरायमोहन, फूलपुर के फरीदपुर, मेंहनगर के रानीपुर रजमो और निजामाबाद के गंभीरवन गांव में स्थित करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन चकबंदी विभाग के अभिलेखों में हेराफेरी कर अपने नाम कराने का मामला उजागर हुआ है। चकबंदी अधिकारी की जांच में यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। डीएम ने एक कालेज प्रबंधक सहित 15 भूमाफियाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विभाग श्रीप्रकाश राय की तरफ से डीएम चंद्रभूषण सिंह के समक्ष गुरुवार को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंभीरवन गांव निवासी सूर्यभान सिंह, बालमुकुंद सिंह, जयश्री और प्रमोद के घर वाले अपने गांव में स्थित तालाब की 170.182 एकड़ जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम दर्ज करा लिया है। जबकि अभिलेख में जिस समय जमीन इनके नाम की गई। किसी भी सक्षम अधिकारी का हस्ताक्षर आदि नहीं है। इसी तरह से मेंहनगर तहसील क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में स्थित ताल की 2.46 एकड़ जमीन फर्जी तरीके से पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नाम कर दी गई है। इसी प्रकार से फूलपुर तहसील क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी विनोद सिंह, प्रदीप कुमार, सर्वेश, उर्मिला देवी के घर वालों ने फर्जी तरीके से अपने गांव के 1.395 एकड़ की सरकारी जमीन अपने नाम करा लिया है। इसीक्रम में लालगंज तहसील के सरायमोहन गांव निवासी श्यामनरायन, कैलाश, ओमप्रकाश, लालसाहब, बृजेश, नित्यानंद और सुमन देवी ने अपने गांव के लाखों रुपये मूल्य की कीमती सरकारी जमीन अपने नाम करा लिया है। यह लोग चकबंदी विभाग के अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन का फर्जीवाड़ा किए हैं। जांच के दौरान यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है।
कोट
जो लोग अभिलेखों में हेराफेरी कर सरकारी जमीन अपने नाम करा लिए हैं। ऐसे एक कालेज प्रबंधक सहित पंद्रह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। केस दर्ज होने के बाद जल्द ही इनके कब्जे से जमीन का मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी