{"_id":"5c840359bdec22141454762f","slug":"21552155481-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर बुलाया और मार दी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव में शुक्रवार की रात पड़ोसी के घर आई बारात के स्वागत में व्यस्त युवक को फोन कर कुछ मनबढ़ों ने एकांत में बुलाकर पेट में गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जबकि घायल युवक की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। रात को हुई इस घटना की पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। दूसरे दिन शनिवार की सुबह एसपी सिटी ने फोन कर थानाध्यक्ष को फटकार लगाई तो पुलिस हरकत में आई और सच का पता लगाने में जुट गई। दूसरे दिन शाम तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। विकास पटेल (19) पुत्र स्व. दीनदयाल रानी की सराय थाने के अंधौरी गांव का निवासी है। विकास ने इंटर की परीक्षा दी है। विकास के बहन की शादी हो चुकी है। घर पर वह अपनी मां और दादा के साथ रहता था। मां किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करती है। शुक्रवार को विकास के पड़ोसी जयप्रकाश पटेल के बेटी की शादी थी। बारातियों के स्वागत आदि के लिए विकास को बुलाया गया था। रात करीब आठ बजे किसी ने फोन कर विकास को एकांत में बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा कि बदमाश ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल विकास जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुनकर उस तरफ लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब एक बजे डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया तो परिवार के लोग शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं थी। दूसरे दिन सुबह करीब दस बजे एसपीसिटी ने फोन कर थाने से जानकारी मांगी, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।