{"_id":"5c3a33b0bdec22739b068e6f","slug":"21547318192-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन की हत्याकर फेंकी मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन की हत्याकर फेंकी मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। देशी शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे सेल्समैन की शनिवार की सुबह दीदारगंज थाने के जैगहा-फुलेश गांव के बीच खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सेल्समैन के पास मौजूद रुपये, मोबाइल और बाइक गायब है। घटना के संबंध में सेल्समैन के पिता ने तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जांच में जुटी है। जौनपुर जिले के खुटहन थाने के सुतौली गांव निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र बलजोर दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवां बाजार में स्थित जयराम यादव के देशी शराब की दुकान का सेल्समैन था। मनोज सुबह बाइक से आकर दुकान खोलता, रात को बंद कर घर चला जाता था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मनोज दुकान बंदकर अपनी बाइक से घर जा रहा था। देर रात को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसे खोजते हुए ठेके पर पहुंचे। दुकान में ताला बंद मिला तो करीब दो बजे थाने पर सूचना दी। पुलिस और परिवार के लोग मनोज की तलाश में जुटे ही थे कि शनिवार की सुबह उसकी लाश जैगहा-फुलेश गांव के बीच में खेत में फेंकी मिली। उसके पास मौजूद रुपये, मोबाइल और बाइक गायब है। शव को देखने से लगा रहा कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस मनोज की लाश को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। घटना के संबंध में मनोज के पिता बलजोर ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मनोज कुमार चार भाईयों में छोटा था। वह तीन बच्चों का पिता था। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही।
पुलिस से लाश छीन थाना गेट पर लगाया जाम
मार्टीनगंज। जौनपुर जिले के खुटहन थाने के सुतौली गांव निवासी मनोज कुमार की शनिवार की सुबह लाश मिलने पर पुलिस उसे कब्जे में लेकर थाने चली गई। वहां से पोस्टमार्टम के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही थी। इस दौरान लाश पुलिस अभिरक्षा में थी। तभी मनोज की पत्नी वंदना सहित परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वंदना के आरोपों से नाराज होकर लोग मनोज की लाश पुलिसवालों से छीन लिया और थाना गेट पर शव रखकर जैगहा-सरायमीर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने की सूचना पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर 11 बजे से लगा जाम करीब एक घंटे बाद समाप्त करा दिया।