फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हत्याकर नहर में फेंकी मिली युवती की लाश

हत्याकर नहर में फेंकी मिली युवती की लाश

Thu, 01 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
हत्याकर नहर में फेंकी मिली युवती की लाश
मेंहनगर। नहर शारदा सहायक खंड 23 के दामा-गंजोर माइनर की लवदह पुलिया के पास गुरुवार की सुबह हत्याकर फेंकी हुई युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बलात्कार के बाद हत्या करने का पुलिस और ग्रामीणों ने शक जाहिर किया है। हालांकि रहस्य से पर्दा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर प्रेम कुमार यादव के मुताबिक बीस वर्षीय युवती के शरीर पर आसमानी रंग का जींस पैंट और सफेद रंग का टॉप पहने हुए थी। उसके गले में लाल रंग का दुपट्टा लिपटा हुआ था। लाश काफी दिनों तक पानी में रहने की वजह से खराब हो गई है। गहनता से पड़ताल करने पर उसके गर्दन में चोट के निशान दिखाई दे रहे। जिस प्रकार से लाश नहर में फेंकी गई थी। उससे लग रहा कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक नहर में पहले इतना पानी नहीं था। पानी जल्द ही छोड़ा गया है। ऐसे में लग रहा कि आरोपी लाश कहीं छिपाकर रखे हुए थे। नहर में पानी आने के बाद फेंक दिए हैं। मेंहनगर थाना क्षेत्र के लवदह गांव में स्थित नहर के माइनर की पुलिया के पास लाश फंसी हुई थी। गुरुवार की सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने लाश देख पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से पहचान कराने का प्रयास की, पर कोई सफलता नहीं मिली। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि लाश की पहचान अभी नहीं हुई है। पीएम को भेज दिया गया। रिपोर्ट के जरिए जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed