{"_id":"5bbb9802867a55286e5bba83","slug":"21539020802-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन की पुलिस को भनक तक नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म परिवर्तन की पुलिस को भनक तक नहीं
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। धर्म परिवर्तन कराने की ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार की शाम पुलिस ने लेदार मसीह को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। उसके यहां से धर्म से जुड़ी तमाम तस्वीरें और किताब आदि बरामद हुईं।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासी लेदार मसीह पुत्र मुरली वर्ष 1996 ने धर्म बदलकर क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। लोगों का आरोप है कि तभी से वह तरह-तरह का प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवा रहा है। प्रत्येक रविवार को लेदार मसीह के यहां प्रार्थना सभा में जुटते हैं। अंत में दस से 500 रुपये तक लेकर घर जाते हैं। यह सबकुछ बीते कई वर्षों से चल रहा था। थाने से महज तीन किलोमीटर दूर यह खेल खेला जा रहा था। जबकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार की शाम पुलिस लेदार मसीह को गिरफ्तार किया। एसओ दीदारगंज राजकुमार सिंह ने बताया कि लेदार मसीह का शांति भंग में चालान कर दिया गया। साथ ही अनुमति के बाद ही प्रार्थना सभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।