फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंदिर खुलवाकर पुजारी को लात, घूसों से पीटा

मंदिर खुलवाकर पुजारी को लात, घूसों से पीटा

Sun, 07 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मंदिर खुलवाकर पुजारी को लात, घूसों से पीटा
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में स्थित रामजानकी मंदिर का गेट शुक्रवार की रात खुलवाकर चार बदमाश मंदिर के भीतर घुसे और पुजारी को लात, घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया। शनिवार की सुबह पुजारी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस पुजारी को सीएचसी बरदह में मेडिकल मुआयना करवाई। घायल पुजारी महंत बालजोगी नागेंद्र दास उर्फ बबुआ बाबा (32) बिहार प्रदेश के रोहताश जिले के बकनोरा गांव के निवासी हैं। वह बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में स्थित रामजानकी मंदिर में काफी दिनों से रहकर पूजा करते हैं। वह बीते चार वर्षों से यहां रह रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब दो बजे चार बदमाश पहुंचकर दरवाजा खोलवाकर भीतर प्रवेश किए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने लात, घूसों से पुजारी को पीटकर घायल कर दिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना के संबंध में पुजारी ने थाने में तहरीर दी। बता दें कि इस मंदिर में करीब एक माह पूर्व चोर घुसकर चोरी भी किए थे। जबकि पूर्व में गला रेतकर एक साधू की हत्या भी हो चुकी है। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed