फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भट्ठे के चिमनी में गिरने से मजदूर की मौत

भट्ठे के चिमनी में गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 05 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
भट्ठे के चिमनी में गिरने से मजदूर की मौत
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव में बुधवार की सुबह भट्ठे की चिमनी में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने चिमनी कटवाकर उसकी को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मोजस्सिम (30) पुत्र मो. उमर संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के पीपली रहमानपुर गांव का निवासी था। वह पांच भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। मोजस्सिम ने जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी शाहनवाज के ईट भट्ठे पर चिमनी बनाने के लिए ढाई लाख रुपये में ठेका लिया था। बीते कई दिनों से यहां अपने साथी जुबेर, उबैद, संजय गोपाली, राहुल, नदीम, छोटू, महेश और दिलशाद के साथ यहां रुककर चिमनी बना रहा था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मोजस्सिम चिमनी के ऊपर खड़ा होकर काम कर रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर चिमनी के अंदर गिर गया। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। ना ही थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed