फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भूमि विवाद में जम कर चले ईंट-पत्थर, एक घायल

भूमि विवाद में जम कर चले ईंट-पत्थर, एक घायल

Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में जम कर चले ईंट-पत्थर, एक घायल
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मुहल्ले में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ही पक्षो से जम कर ईंट-पत्थर भी चलाये गये। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। घटना में घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नरौली मुहल्ला स्थित एक भूमि को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष आमने सामने हो गये। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच किसी ने सूचना सिधारी थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मौके से दर्जन भर लोगों को पकड़ कर थाने ले आयी। मारपीट की इस घटना में 25 वर्षीय लाला सोनकर पुत्र मुराली घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हिरासत में लिये गये लोगों का पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed