फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गैस एजेंसी के मैनेजर को पीटा, फाड़े रजिस्टर

गैस एजेंसी के मैनेजर को पीटा, फाड़े रजिस्टर

Mon, 02 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के मैनेजर को पीटा, फाड़े रजिस्टर
सरायमीर (आजमगढ़)। कस्बे में स्थित एचपी गैस एजेंसी की आफिस में घुसकर तीन मनबढ़ों ने सोमवार की शाम मैनेजर को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही तोड़फोड़ करते हुए अभिलेख आदि फाड़कर नष्ट कर आरोपी भाग निकला। घटना के संबंध में मैनेजर ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित राहुल यादव पुत्र राजकुमार निजामाबाद थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव के निवासी है। वह सरायमीर कस्बे में स्थित एचपी गैस एजेंसी का मैनेजर है। सोमवार की शाम को तीन युवक पहुंचे और राहुल से उसका नाम पूछा। राहुल ने जैसे ही अपना नाम बताया कि तीनों उसे लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही एजेंसी में तोड़फोड़ करते हुए कई महत्वपूर्ण रजिस्टर फाड़ दिया और आरोपी फरार हो गए। घटना के संबंध में राहुल ने सरायमीर थाने के कादनपट्टी गांव निवासी अजय यादव को नामजद और उसके दो अज्ञात साथियों को आरोपित किया है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed