फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छह कुख्यात बदमाशों का बढ़ाया गया ईनाम

छह कुख्यात बदमाशों का बढ़ाया गया ईनाम

Sat, 12 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
छह कुख्यात बदमाशों का बढ़ाया गया ईनाम
आजमगढ़। जिले के अलावा मऊ, बलिया और गाजीपुर में आतंक का पर्याय रहे छह कुख्यात बदमाशों पर घोषित इनाम राशि बढ़ाने के लिए ़एडीजी वाराणसी की स्वीकृत मिलने के बाद डीआईजी आजमगढ़ और वाराणसी ने पांच से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया। यह सभी बदमाश रुपये लेकर लोगों की हत्या करने और लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं। इन बदमाशों के इनाम की धनराशि बढ़ाए जाने के बाद पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जिन बदमाशों की इनामी धनराशि बढ़ाकर पांच से 12 हजार रुपये की गई है। उसमें मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राकेश पासी, तरवां थाना क्षेत्र के जीयापुर गांव निवासी रामजी पासी के अलावा मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बहुआबारी (रसूलपुर) गांव निवासी विनित यादव, बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव निवासी शिवशंकर सिंह, गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव निवासी मुख्तार अंसारी और इसी थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी इमरान अंसारी का नाम शामिल है। पुरस्कार घोषित यह सभी बदमाश आसपास के जिलों में आतंक का पर्याय हैं। यह सभी रुपये लेकर लोगों की हत्या, लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं। इनके विरुद्ध संबंधित थानों की रिपोर्ट पर एसपी स्तर से पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


गिरफ्तारी न होने की दशा में इन बदमाशों के ऊपर घोषित पुरस्कार राशि बढ़ाने की एसपी स्तर से रिपोर्ट एडीजी वाराणसी को भेजी गई थी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र और वाराणसी परिक्षेत्र ने पुरस्कार राशि बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया। साथ ही यह घोषणा की गई है कि जो भी व्यक्ति इन्हें गिरफ्तार करवाने या स्वयं साहस का परिचय देते हुए इन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना देगा। इन पर घोषित पुरस्कार राशि उसे दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार घोषित छह बदमाशों की पुरस्कार राशि बढ़ाकर पांच हजार से 12 हजार रुपये कर दी गई है। इ।नकी गिरफ्तारी के लिए मसंबंधित थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को लगाया गया है। मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed