{"_id":"59553bbf4f1c1b2a5a8b46be","slug":"21498758079-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सगड़ी(आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद इटौरा गांव में बुधवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकती लाश मिली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद इटौरा गांव निवासी अमित सिंह (21) पुत्र रणविजय सिंह बुधवार की रात घर में अकेले सोया हुआ था। देर रात उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। सुबह के समय जब उसने अपने पिता का फोन नहीं उठाया तो वह लोग उसके कमरे में पहुंचे। जहां पंखे के सहारे उसका लटकता शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित सिंह दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई प्रतीक प्रताप अपने पिता रण विजय सिंह और माता शशि कला देवी के साथ दिल्ली में रहता है। घर पर अमित अकेला रहता था, वह पास के एक निजी महाविद्यालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्य करता था। फांसी लगाने की वजह का पता नहीं चल पाया। दोनों भाइयों में से किसी की अभी शादी नहीं हुई थी।