फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नामजद आरोपी हिरासत में हो रही पूछताछ

नामजद आरोपी हिरासत में हो रही पूछताछ

Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
नामजद आरोपी हिरासत में हो रही पूछताछ
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशूरामपुर बाजार निवासी किराने व्यवसाई दशरथ चौहान उर्फ गुड्डू की शनिवार की रात गोली मारकर की गई हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस और भी एक प्रमुख बिंदू को कारण मानकर जांच कर रही।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाने के खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी दशरथ उर्फ गुड्डू चौहान परशूरामपुर बाजार में मकान बनाकर रहता था। यहीं पर किराने की दुकान किया था। शनिवार की रात करीब दस बजे पत्तल लेने के बहाने एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में दशरथ की पत्नी सीमा देवी ने परशूरामपुर बाजार निवासी कालिया यादव, बिलरियागंज के रहने वाले संजय को नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मुख्य आरोपी कालिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक उससे मिली जानकारी के मुताबिक कालिया एक सरकारी महकमे का चालक है। उसके विभाग के लोग करीब एक माह पूर्व दशरथ की दुकान पर छापेमारी किए थे। बचाव के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसमें कालिया और संजय अध्यक्षता कर रहे थे। मामला पांच लाख से शुरू होकर एक लाख पर आकर रुक गया था। इसके अलावा पुलिस को एक नई जानकारी मिली है, जिसके तहत दशरथ की जिला मुख्यालय स्थित एक महिला स्वास्थ्य कर्मी से भी उसकी घनिष्ठता थी। पुलिस इस बात को भी हत्या का प्रमुख कारण मानकर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी कलिया और संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। इसके अलावा अन्य बिंदुओं को भी खंगाला जा रहा। हालांकि अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed