{"_id":"5b6b37a54f1c1b8d3e8b5d8e","slug":"201533753253-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़ में 13 पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़ में 13 पर मुकदमा
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। बकाया वसूली और बिजली चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान चोरी से बिजली का प्रयोग कर रहे और मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 13 लोग मिले, जिनके खिलाफ शहर कोतवाली और सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
एसडीओ अजय मिश्रा, संदीप प्रजापति और विजय यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग की तीन टीमों को छह उपभोक्ता ऐसे मिले, जो मीटर से छेड़छाड़ करा कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। इनके अलावा सात उपभोक्ता चोरी से बिजली का उपभोग करते पाए गए। इतना ही चेकिंग के दौरान 50 हजार से अधिक के 18 बकायेदारों की लाइन खोलने की भी कार्रवाई की गई और बकाया वसूली के तहत साढ़े छह लाख रुपये जमा भी कराये गये। कार्रवाई में अवर अभियंता अखिलेश, अकबर अली समेत बिजली विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। अधिशासी अभियंता, वितरण खंड प्रथम चंद्रेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि विभाग की यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। नियमित कनेक्शन ले लें और मीटर से छेड़छाड़ न करें। बकायेदार अपना बकाया जमा कर दें। अन्यथा की स्थिति में विभाग किसी को छोड़ेगा नहीं।