फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक से कुचलकर बेटे की मौत, पिता घायल

ट्रक से कुचलकर बेटे की मौत, पिता घायल

Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बेटे की मौत, पिता घायल
तरवां (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बेटे की मौत हो गई। जबकि उसका पिता घायल हो गया। घायल का स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा। मृत बालक कृष्णा राम (10) पुत्र गुड्डू तरवां थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव का निवासी था। वह शनिवार को अपने पिता के साथ साइकिल पर बैठकर बाजार आया था। दोपहर को पिता-पुत्र घर लौट रहे थे। जैसे ही खरिहानी बाजार के आगे निकले कि तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से साइकिल में टक्कर लग जाने से कृष्णा सड़क पर गिरा और ट्रक से कुचल गया। जबकि गुड्डू दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि कृष्णा की मौत हो गई। जबकि उसके पिता को क्षेत्र के डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कृष्णा की लाश पीएम को भेजवा दी। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed