फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिपाही और चौकीदार पर हड़काने का आरोप

सिपाही और चौकीदार पर हड़काने का आरोप

Mon, 12 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिपाही और चौकीदार पर हड़काने का आरोप
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव निवासी ज्ञानती देवी पत्नी शंकर की सोमवार को मौत हो गई। ज्ञानती के परिवार के लोग उसकी मौत के लिए रौनापार थाने के सिपाही और एक चौकीदार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इनका आरोप है कि इन दोनों के बार-बार हड़काने से ज्ञानती की मौत हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि बघावर गांव निवासी एक युवक 10 अगस्त 2017 को क्षेत्र की एक लड़की को लेकर फरार हो गया। तब से उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा। लड़की भगाने के मामले में एक आरोपी ज्ञानती का बेटा गुलशन भी है। उसका कोई पता नहीं चल रहा। उधर केस दर्ज करने के बाद से ही रौनापार थाने का एक सिपाही और चौकीदार बार-बार ज्ञानती के घर आकर उसे हाजिर करने तथा हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई करने की धमकी देते थे। सोमवार की सुबह भी दोनों वहां पहुंचकर ज्ञानती को धमकाया। इससे भयभीत ज्ञानती देवी की मौत हो गई। हालांकि इस संबंध में अभी कोई कहीं शिकायत नहीं हुई है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed