{"_id":"5999d33f4f1c1b330f8b4714","slug":"201503253311-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में बहने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाढ़ के पानी में बहने से वृद्ध की मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव में रविवार की दोपहर दूकान से राशन लेने जा रहा वृद्ध बाढ़ के पानी में बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी का पानी देवरांचल में कहर बरपा रहा है। बाढ़ के पानी से क्षेत्र के तमाम गांव डूब गए हैं। लोगों को भोजन आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। बाढ़ से रौनापार थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव भी प्रभावित है। लोगों को उपयोगी सामान नहीं ले पा रहा है। रविवार की दोपहर सोनौरा गांव निवासी रामनयन यादव (65) घर से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित महुला गढ़वल बांध पर स्थित सरकारी सस्तेगल्ले की दूकान से राशन लेने जा रहा था। गांव वालों को बाहर आने और जाने के लिए प्रशासन की तरफ से एक नाव लगाई गई है, लेकिन भीड़ के आगे यह नाव कम है। रविवार को जैसे ही रामनयन यादव नाव में बैठने का प्रयास किया। तभी काफी संख्या में लोग बैठ गए और नाविक ने रामनयन को अगली बार में चलने की बात कहते हुए नाव को आगे बढ़ा दी। रामनयन राशन लेने के लिए बाढ़ के पानी से होकर ही चल दिया। उसके साथ करीब एक दर्जन से अधिक अन्य लोग भी थे। जैसे ही वह आगे बढ़ा कि बाढ़ के तेज बहाल में बह गया। रामनयन के साथ चल रहे लोगों के शोर मचाने पर उधर से आ रही दूसरी नाव का नाविक लोगों के साथ उसे पकड़ने का प्रयास करते हुए पकड़ा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रामनयन तीन बेटों का पिता था। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सगड़ी रविरंजन और रौनापार थाने की पुलिस पहुंची। एसडीएम ने घर वालों को नियम के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं दिलाने का वादा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।