फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो दुकानों में लगी आग, पांच लाख के सामान जले

दो दुकानों में लगी आग, पांच लाख के सामान जले

Mon, 10 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दो दुकानों में लगी आग, पांच लाख के सामान जले
तरवां। थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार में घनी आबादी के बीच रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में दो दुकानों में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गया। भीड़ वाले स्थान पर घटना होने से अफरा-तफरी मच गई। बाजार के लोग अथक प्रयास कर किसी तरह से इस आग पर काबू पाए। आग बुझने पर फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची थी। पीड़ितों में दिनेश गोंड़ पुत्र मुसाफिर तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव निवासी और इसी थाने के कम्हरिया गांव निवासी अजय सोनी का नाम शामिल है। यह दोनों खरिहानी बाजार में किराए का कमरा लेकर दुकान किए हैैं। दिनेश की जनरल स्टोर की दुकान है। जबकि अजय की महिलाओं और बच्चों से जुड़े सामानों की दुकान है। दोनों दुकानें सटी हुई है। रविवार की दोपहर ग्राहक न होने पर दिनेश और अजय बाहर अन्य दुकानदारों के साथ बैठकर धूप ले रहे थे। तभी अचानक दिनेश की दुकान से आग की तेज लपटें निकलने पर इन्हें जानकारी हुई। दुकान में आग लगने पर यह दोनों शोर मचाते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। जिस समय घटना घटित हुई बाजार में काफी भीड़ थी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस घटना में दोनों दुकानदारों का करीब पांच लाख रुपये मूल्य से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed