फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धमकी देकर फरार हुए कार सवार बदमाश

धमकी देकर फरार हुए कार सवार बदमाश

Sun, 11 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
धमकी देकर फरार हुए कार सवार बदमाश
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडिय़ार रोड निवासी विजय सोनकर पुत्र मंचन सोनकर ने रविवार की शाम को फूलपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार सवार बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। विजय के मुताबिक घर के पास उसकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। रविवार की शाम चार बजे करीब करीब फूलपुर कस्बा की तरफ से एक सफेद रंग की कार में सवार चार लोग पहुंचे। विजय को कार के पास बुलाकर धमकी दिए कि 14 नवंबर की शाम को हमारा आदमी आएगा। जितना पैसा मांगे उसे दे देना। चालाकी करने की कोशिश जरा भी नहीं करना। वर्ना अंजाम बहुत ही खराब होगा। कोतवाल फूलपुर नागेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed