फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ यात्री घायल

खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ यात्री घायल

Fri, 17 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ यात्री घायल
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव के पास शुक्रवार की दोपहर रोडवेज की खड़ी बस में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सभी लोगों का जौनपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में बस चालक सियाराम यादव (48), बलिया जिले के रसड़ा थाने के सोनपुरा छब्बी गांव निवासी के अलावा यात्रियों में सोनू गुप्ता (30), महराजगंज जिले के फरेंदा थाने के खजुरिया गांव, गोला घाट बाजार गोरखपुर के दयानंद मद्धेशिया (30), ऋषभ वर्मा (16), निर्मला देवी (45) उसके पति राजेश (48) इलाहाबाद के रहने वाला परिचालक विजय चंद यादव, गोरखपुर के अनिल वर्मा आदि का नाम शामिल है। सिविल लाइन डिपो की बस शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर से इलाहाबाद जा रही थी। बरदह थाने के जिवली गांव में स्थित एक ढाबे पर चाय नाश्ते के बाद बस जैसे ही चलने के लिए तैयार हुई। तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें यह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को जौनपुर जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed