फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ईंट पत्थर चलाकर की हवाई फायरिंग, दहशत

ईंट पत्थर चलाकर की हवाई फायरिंग, दहशत

Mon, 02 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ईंट पत्थर चलाकर की हवाई फायरिंग, दहशत
गोरिया बाजार (आजमगढ़)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव निवासी सुरेंद्र राय ने सोमवार को थाने में ईंट पत्थर चलाने और हवाई फायरिंग करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के हरिकेश, चंद्रदेव, बाबूनंदन, धर्मू, राजू आदि को आरोपित किया है। सुरेंद्र राय का आरोप है कि उनका निजी ट्यूबवेल है। रविवार की देर शाम करीब सात बजे वह दरवाजे पर स्थित हैंडपंप की मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच गांव का उमेश सरोज पहुंचा और ट्यूबवेल से खेत में पानी देने की बात कही। व्यस्तता के चलते सुरेंद्र ने सुबह पानी लेने को कहा। इससे नाराज उमेश घर गया और अपने साथ अन्य आरोपियों को लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचा। सभी लोग गाली देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे। विरोध करने पर कई राउंड हवाई फायरिंग किया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed