फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मामा-भांजा ने मिलकर की थी डाक्टर के घर चोरी

मामा-भांजा ने मिलकर की थी डाक्टर के घर चोरी

Wed, 28 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मामा-भांजा ने मिलकर की थी डाक्टर के घर चोरी
लालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर तीन जनवरी की रात डाक्टर ज्ञानेंद्र राय के घर में चोरी करने वाले एक आरोपी को चौकी प्रभारी लालगंज आरके सिंह ने बुधवार को लालगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार चोर के पास से चुराई गई डाक्टर की मोबाइल बरामद हुई है । दोनों चोर मामा-भांजा हैं।
विज्ञापन

सीओ लालगंज संतोष सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिवाकर उर्फ टिल्ठू चौहान पुत्र वीरेंद्र देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवां चंद्रभानपुर गांव का निवासी है। जबकि फरार आरोपी संजय चौहान पुत्र रामजनम गाजीपुर जिले के अनौनी गांव का निवासी है। संजय चौहान गिरफ्तार दिवाकर का मामा है। दोनों ने तीन जनवरी की रात मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज परिसर में बने सरकारी आवास में रहने वाले डाक्टर ज्ञानेंद्र राय के बंद मकान का ताला तोड़कर 48 हजार रुपये नगद, तीन लाख रुपये मूल्य का आभूषण, मोबाइल आदि चुरा ले गए थे। चोरी की गई मोबाइल दिवाकर के पास मिली। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दिवाकर का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed