फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग को लेकर लगाया जाम

ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग को लेकर लगाया जाम

Sat, 19 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग को लेकर लगाया जाम
बलरामपुर। हथिया गांव में एक पखवारे से जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर गांव के लोगों ने गौरीशंकर घाट के सामने गोरखपुर-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल और एलवल चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर से सटे हथिया गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व जल गया था। ग्रामीणों ने इसे बदलने के लिए विद्युत विभाग से शिकायत की। लेकिन विभाग उदासीन बना रहा। ट्रांसफार्मर के जलने से जहां गांव में अंधेरा पसरा है, वहीं लोगों के जरुरी काम बाधित है। बार-बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदलने जाने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण शनिवार की दोपहर दो बजे के करीब सड़क पर उतर गए और शहर में पहुंच गौरीशंकर घाट के सामने गोरखपुर-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए 48 घंटे में बदलने का आदेश दिया था। लेकिन आज 15 दिन बीत गया, ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उधर सूचना मिलने पर लगभग चार बजे जाम स्थल पर पहुंचे शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह सहित एलवल पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed