फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे बदमाश

बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे बदमाश

Fri, 01 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे बदमाश
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव के पास गुरुवार की भोर में हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान बदमाशों के जरिए पता चला कि यह लोग तरवां या गाजीपुर के बहरियाबाद बाजार में किसी की हत्या करने जा रहे थे।
विज्ञापन

एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मेंहनगर थाने के खडगपुर गांव निवासी पंकज दुबे और चंकी पांडेय पेशेवर बदमाश हैं। जबकि फरार इनके साथी मेंहनगर थाने के मालपार गांव निवासी दीपक यादव और कस्बा मेंहनगर का सोनू उर्फ सुफियान आदि का एक गिरोह है। यह सभी गोली मारकर लूट करने के अलावा रुपये लेकर लोगों की हत्या भी करते हैं। इसी उद्देश्य से तरवां और गाजीपुर जिले के बहरियाबाद बाजार के रहने वाले किसी नामचीन व्यक्ति की हत्या करने की योजना तैयार किए थे। घटना को अंजाम देने के लिए ही इन सभी ने रात को एलआईसी एजेंट की बाइक लूटे थे। पुलिस इनकी मंशा को भांपकर ही इनकी तलाश में जुट गई थी। पुलिस की सक्रियता का ही परिणाम रहा कि गुरुवार की भोर में इस गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed